फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two branded witches, lynched to death

काले जादू के शक में काट ली दो महिलाओं की गर्दन

Fri, 16 Aug 2013 01:42 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 16 Aug 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
Two branded witches, lynched to death

छत्तीसगढ़ में रायपुर के पास मलुआटोली गांव में काला जादू करने के शक में दो महिलाओं की गला काटकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


महिलाओं की गर्दन कटी हुई लाश गांव के ही पास बरामद हुई। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पूछताछ में तीनों युवकों ने बताया कि उन्होंने दोनों महिलाओं से काले जादू के बारे में पूछा तो वे मना करती रहीं। इससे उन्हें गुस्सा आ गया। पहले उन्होंने महिलाओं से मारा-पीटा फिर दोनों का गला काट कर हत्या कर दी।


तीन युवकों का मानना था का कि इन दो महिलाओं की वजह से ही दो युवकों ने अपने पिता को खो दिया है और तीसरे के पिता लगातार बीमार बने रहते हैं।

जब दोनों महिलाओं का शव बरामद किया तो तीनों युवकों को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वे तीनों गांव के बस स्टैंड पर मिले जहां से वे फरार होने की तैयारी में थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed