{"_id":"63df9cd23d131b23bf001edb","slug":"two-arrested-with-33-kg-ganja-in-chhattisgarh-balod-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार: बोलेरो में सीट की जगह गांजे के पैकेट, ओडिशा से ले जा रहे थे मध्य प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार: बोलेरो में सीट की जगह गांजे के पैकेट, ओडिशा से ले जा रहे थे मध्य प्रदेश
Sun, 05 Feb 2023 05:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 05 Feb 2023 05:41 PM IST
सार
गांजे की तस्करी के लिए बस्तर रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 प्रमुख मार्ग है। यहां पर रोजाना सैकड़ों गाड़ियां चलती है और अक्सर पुलिस गांजा तस्कर को पकड़ती है। बताते हैं कि ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा दिल्ली-मुंबई, मध्य प्रदेश जैसे जगहों पर सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन
पुलिस ने गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद में पुलिस ने 33 किलो से ज्यादा गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने बोलेरो की सीट की जगह गांजे के पैकेट लगा रखे थे। आरोपी इस गांजे को ओडिशा से लेकर मध्य प्रदेश जा रहे थे। जब्त किए गए गांजे की कीमत 3 लाख 32 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला गुरुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दो आरोपियों ग्राम सरईटोला थाना राजेंद्रग्राम जिला अनूपपुर निवासी शोक हरण और सोनिया मार थाना राजेंद्र ग्राम जिला अभनपुर निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि फागुनदाह तिराहा के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो रोकी। उसमें सवार दोनों आरोपियों के संदिग्ध लगने पर पूछताछ की।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान बोलेरो की पीछे सीट से गांजे के सात पैकेट मिले। सीट की जगह इन पैकेटों का इस्तेमाल किया गया था। गांजे की तस्करी के लिए बस्तर रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 प्रमुख मार्ग है। यहां पर रोजाना सैकड़ों गाड़ियां चलती है और अक्सर पुलिस गांजा तस्कर को पकड़ती है। बताते हैं कि ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा दिल्ली-मुंबई मध्य प्रदेश जैसे जगहों पर सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन