फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   two accused arrested in raipur police at Chhattisgarh

रायपुर में फिर चाकूबाजी: लिफ्ट के लिए इंतजार कर रहा था शख्स, शराब के लिए बदमाशों ने घोंप दिया चाकू

Thu, 10 Aug 2023 05:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 10 Aug 2023 05:51 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। गुंडे आम लोगों को लूटने-धमकाने का काम कर रहे हैं। बदमाश शहर में देशी कट्टा, चाकू, तलवार जैसे धारदार हथियार पकड़कर घूम रहे हैं।

विज्ञापन
two accused arrested in raipur police at Chhattisgarh
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। गुंडे आम लोगों को लूटने-धमकाने का काम कर रहे हैं। बदमाश शहर में देशी कट्टा, चाकू, तलवार जैसे धारदार हथियार पकड़कर घूम रहे हैं। बदमाश लूट, डकैत, चोरी, पुरानी रंजिश पर मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तिल्दा-नेवरा थाने क्षेत्र में देखने को मिला है। बताया जाता है कि एक व्यक्ति  शराब खरीदने गया। इस दौरान बदमाशों ने शराब लूटने के लिए व्यक्ति पर चाकू से हमला किया। 

विज्ञापन


एक व्यक्ति ने बुधवार रात को शराब खरीदने के लिए निकला था। वापसी में आते समय बाइक से लिफ्ट लेना चाह रहा था। इस दौरान दो बदमाशों ने आकर गाड़ी को सामने में खड़ा कर उससे शराब मांगा, लेकिन उसने देने से इंकार कर दिया। इस पर बदमाशों ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं दोनों बदमाशों ने लात-घूंसे से पीटा भी। हत्या करने की नियत से बलराम साहू ने उसे कसकर पकड़कर रखा था और भरत निषाद अपने पास रखे धारदार नुकीली चाकू से उसके पेट पर घोंप दिया। इसके बाद मौके से फरारा हो गए। किसी तरह से पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थी ने तिल्दानेवरा थाना में हत्या के प्रयास करने पर रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों बदमाशों की खोजबीन कर पकड़ी। उनके कब्जे से बटन वाला चाकू और एक बाइक जब्त किया। दोनों आरोपी के खिलाफ अप.क्र.327/23 धारा 294, 323, 506, 307, 34 और 25,27 आर्म्स एक्ट तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

ये आरोपी गिरफ्तार

  1. भरत निषाद 23 साल, अन्नपूर्णा राइसमिल के पास नेवरा, थाना तिल्दानेवरा, जिला-रायपुर।
  2. बलराम साहू उर्फ बबलू 24 साल, किसान राइसमिल के पास नेवरा, थाना तिल्दानेवरा, जिला-रायपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed