{"_id":"6430171424d62961850c1594","slug":"two-accused-arrested-at-raipur-police-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: खुद को बता रहे थे रायपुर का डॉन, पुलिस ने पकड़ा तो खुला ये राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: खुद को बता रहे थे रायपुर का डॉन, पुलिस ने पकड़ा तो खुला ये राज
Fri, 07 Apr 2023 06:43 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 07 Apr 2023 06:43 PM IST
सार
पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद भी अपराध कम नहीं हो रहा है। राजधानी रायपुर में कुछ बदमाश खुद को डॉन बतलाते फिर रहे हैं। चाकू-छुरी दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
दो अरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद भी अपराध कम नहीं हो रहा है। राजधानी रायपुर में कुछ बदमाश खुद को डॉन बतलाते फिर रहे हैं। चाकू-छुरी दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। दो बदमाश आम लोगों को चाकू दिखाकर डरा-धमकाकर आतंक मचा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बीते दिनों आजाद चौक थाना क्षेत्र के इंडियन क्लब के पास दो बदमाशों ने धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहे थे। ये बदमाश खुद को डॉन कहकर आम लोगों के साथ लूट-पात करता था। इस पर आजाद चौक थाना पुलिस टीम की नजर पड़ी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपी गिफ्तार
पुलिस ने रामकुंड, उड़िया बस्ती निवासी आरोपी अजय कुम्हार और लोहार चौक निवासी रंजीत शुक्ला को गिरफ्तार कर बदमाशों के कब्जे से एक-एक धारदार चाकू जब्त किया है। अपराध क्रमांक 99/23 धारा 25, 27 और 100/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।