फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tweet War on journalist mukesh chandrakar murder case: Pankaj Kumar Jha on bhupesh baghel

पत्रकार हत्याकांड पर Tweet War: पंकज ने कांग्रेस से पूछा- अपराधी दिल्ली में अपने नेताओं के दर तो नहीं गया था?

Tue, 07 Jan 2025 06:17 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 07 Jan 2025 06:17 PM IST
सार

Tweet War on journalist mukesh chandrakar murder case: सड़क निर्माण में 120 करोड़ के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है।

विज्ञापन
Tweet War on journalist mukesh chandrakar murder case: Pankaj Kumar Jha on bhupesh baghel
सीएम विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकर पंकज झा, पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Tweet War on journalist mukesh chandrakar murder case: सड़क निर्माण में 120 करोड़ के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। जमकर आरोप -प्रत्यारोप लग रहे हैं। अब इस कड़ी में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकर पंकज झा ने इस मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी इस मामले में जवाब देते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है। 

विज्ञापन


पंकज झा ने ट्वीट कर लिखा कि 'बड़े ही दुःखी मन से कहना पड़ रहा है कि जनता को अभी तक यह जवाब नहीं मिला है कि क्या दिल्ली में अपराधी अपने नेताओं के यहां तो नहीं गया था? प्रश्न यह है कि क्या पिछले माह भर का सीसीटीवी फूटेज सोनिया गांधीजी, @priyankagandhiजी, @RahulGandhi जी के यहां का जारी किया जा सकता है? करना चाहिये ताकि षड्यंत्रों की परत खुले। बड़े ही संतोष की बात है कि अपराधी कांग्रेस नेता सुरेश आज सलाखों के पीछे है और घोषणा अनुसार ही तय समय सीमा में चालान आदि प्रस्तुत करने की कोशिश में एजेंसियां लगी हैं। अत्यधिक संवेदना और पूरी दृढ़ता के साथ सरकार ने जिस तरह कारवाइयां की, उसकी देश भर में प्रशंसा हो रही है। बड़े ही सुख की बात होगी जब कांग्रेस के बावजूद अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जायेगा। बड़े ही सुख की बात होगी जब आगे कभी कोई राजनीतिक गुस्ताख इस तरह मुकेशजी जैसे पत्रकार या रामअवतार जग्गी जैसे किसी नेता-कार्यकर्ता की राजनीतिक हत्या करने का दुःसाहस नहीं कर पाये, ऐसा व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन




इसके जवाब में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर निशाना साधते हुए लिखा कि'बड़े दुखी मन से कहना पड़ रहा है कि स्व. मुकेश चंद्राकर की मृत्यु के बाद भी सरकार ने अब तक उनके परिवार के लिए किसी भी प्रकार की सहायता राशि, नौकरी इत्यादि की घोषणा नहीं की है। यह तो गलत बात है। सरकार को संवेदनशील होना चाहिए। न ही जनता को यह जवाब मिला है कि ठेकेदार सुरेश चंद्राकर 15 दिन पहले मुख्यमंत्री निवास आया था या नहीं? क्या पिछले 15 दिन के मुख्यमंत्री निवास के CCTV फुटेज और आगंतुक सूची सार्वजनिक किए जाएँगे या नहीं?, यह सब बिंदु SIT की जाँच में शामिल होने ही चाहिए। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed