{"_id":"64d9f64011794f27e4072ee6","slug":"truck-caught-fire-while-moving-on-highway-in-kabirdham-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham : हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham : हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Mon, 14 Aug 2023 05:10 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 14 Aug 2023 05:10 PM IST
सार
कबीरधाम में नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। जलती ट्रक से चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार की सुबह कबीरधाम जिले के कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चंदैनी और नवागांव के बीच चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। ड्राइवर ने किसी तरह जलते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, ट्रक धूं-धूं कर जलता रहा।
विज्ञापन
यह मामला देख सड़क पर आने-जाने वाले लोगों ने डॉयल 112 और पुलिस विभाग को मामले की जानकारी दी। मौके पर दमकल की टीम पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रक में आग लगी होगी। इस दौरान सड़क के किनारे ट्रक जलने के बाद भी लोगों को आना-जाना लगा रहा। वहां पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह ट्रक बिलासपुर जा रहा था।
विज्ञापन