फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tragic road accident in Arang: A speeding truck crushed a family riding a bike, killing three generations

आरंग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार परिवार को कुचला, तीन पीढ़ियों की मौत

Fri, 16 Jan 2026 05:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 16 Jan 2026 05:08 PM IST
सार

राजधानी रायपुर से सटे आरंग क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पारागांव के पास मूरूम से लदे एक हाईवा वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Tragic road accident in Arang: A speeding truck crushed a family riding a bike, killing three generations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर से सटे आरंग क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पारागांव के पास मूरूम से लदे एक हाईवा वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक श्रवण जलक्षत्री, उनका बेटा मंगलू जलक्षत्री और छह वर्षीय पोता तिलक जलक्षत्री बाइक से महानदी की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों मछली पकड़ने के लिए घर से निकले थे, तभी तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर उछलकर गिर पड़े और हाईवा का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे-53 पर भयावह दृश्य देखने को मिला, जहां सड़क पर खून बिखर गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। परिजनों में शोक की लहर है, वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया, जिसे पुलिस की समझाइश के बाद हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर हाईवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। स्थानीय निवासियों ने एनएच-53 पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर लापरवाह वाहन संचालन और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed