फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   traffic police checking school van in Raipur

रायपुर में स्कूल वैन से बच्ची गिरी: टूटी पुलिस की नींद, 67 वाहनों पर ठोका जुर्माना, पढ़ाया ट्रैफिक का पाठ

Sun, 23 Apr 2023 01:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 01:45 PM IST
सार

रायपुर में स्कूल वैन से बच्ची के गिरने की घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस की नींद टूटी है। छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचाने वाले स्कूली बस और ऑटो पर यातायात पुलिस की अब नजर रख रही है। इसके लिए रायपुर शहर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
traffic police checking school van in Raipur
यातायात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर में स्कूल वैन से बच्ची के गिरने की घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस की नींद टूटी है। छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचाने वाले स्कूली बस और ऑटो पर यातायात पुलिस की अब नजर रख रही है। इसके लिए रायपुर शहर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर यातायात पुलिस शहर के विभिन्न स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले बस और ऑटो की चेकिंग कर रही है।  

विज्ञापन


पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ऑटो में सुरक्षा के उपाय नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। समय-समय पर स्कूली ऑटो वाहन का सरप्राइज चेकिंग जाएगा। इसके तहत सुरक्षा उपकरणों में खामी पाए जाने और बिना लाइसेंस के वाहन चलाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इन बातों पर रख रहे नजर

  • स्कूली ऑटो में सुरक्षा के उपाय है या नहीं? 
  • क्षमता से अधिक छात्र-छात्राएं तो परिवहन नहीं कर रहे हैं?  
  • वाहन का परिवहन विभाग से फिटनेस जांच में पास है या नहीं? 
  • वाहन के संपूर्ण दस्तावेज सही है कि नहीं?
  • वाहन चालक के पास वैद्य लाइसेंस है या नहीं?


67 वाहनों पर जुर्माना  
इसी क्रम में यातायात पुलिस ने रायपुर में विशेष अभियान चलाया। इसमें पहले दिन 150 से अधिक स्कूली ऑटो वाहनों का चेकिंग की गई। इसमें से 67 वाहनों में खामी मिली। 67 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पालकों की जिम्मेदारी
यातायात पुलिस रायपुर समस्त पलकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को परिवहन करने वाले स्कूली ऑटो वाहन चालक के सभी प्रकार के पूरी जानकारी रखें। वाहन में किसी प्रकार के मैकेनिकल गड़बड़ी पाए जाने पर सही करवाने के लिए कहें। अगर ऑटो चालक नशा करता है तो ऑटो बदलें। यह भी जरूरी है की ऑटो, वाहन चालक का व्यवहार बच्चों के प्रति कैसा है। अपने बच्चों से भी वाहन चालक के व्यवहार के बारे में पूछते रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed