{"_id":"692ebf3e2a585a3319084013","slug":"traffic-plan-ready-of-india-south-africa-odi-special-routes-and-parking-arrangements-for-spectators-in-raipur-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे से पहले ट्रैफिक प्लान तैयार, दर्शकों के लिए विशेष रूट और पार्किंग की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे से पहले ट्रैफिक प्लान तैयार, दर्शकों के लिए विशेष रूट और पार्किंग की व्यवस्था
Tue, 02 Dec 2025 03:58 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 02 Dec 2025 03:58 PM IST
सार
बड़े पैमाने पर दर्शकों की भीड़ और खिलाड़ियों के सुरक्षित आवागमन को देखते हुए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने पूरे शहर और आसपास के जिलों के लिए विशेष यातायात मार्ग और पार्किंग योजना लागू की है।
विज्ञापन
दर्शकों के लिए विशेष रूट और पार्किंग की व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आयोजित होगा। बड़े पैमाने पर दर्शकों की भीड़ और खिलाड़ियों के सुरक्षित आवागमन को देखते हुए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने पूरे शहर और आसपास के जिलों के लिए विशेष यातायात मार्ग और पार्किंग योजना लागू की है।
मैच के दिन शहर के विभिन्न हिस्सों से स्टेडियम की ओर जाने वाले दर्शकों के लिए अलग–अलग रूट तय किए गए हैं। रायपुर शहर से निकलने वाले लोग तेलीबांधा तिराहा, एनएच–53 और सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होकर नया रायपुर मार्ग से स्टेडियम तक पहुंचेंगे। इनके वाहन साईं अस्पताल और सेंध तालाब पार्किंग में खड़े किए जाएंगे, जहां से दर्शकों को पैदल प्रवेश करना होगा।
बिलासपुर से आने वालों के लिए धनेली नाला–रिंग रोड–विधानसभा चौक होते हुए मंदिर हसौद मार्ग तय किया गया है। इसी मार्ग से आगे नवागांव पहुंचकर दर्शक स्टेडियम के पूर्व दिशा में स्थित परसदा और कोसा पार्किंग में वाहन रख सकेंगे। बलौदाबाजार और खरोरा दिशा से आने वालों के लिए भी विधानसभा ओवरब्रिज और रिंग रोड–03 के रास्ते इसी पार्किंग में पहुंचने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
धमतरी और जगदलपुर की ओर से आने वाले अभनपुर, केंद्री, मंत्रालय चौक और सेंध तालाब के रास्ते अपनी पार्किंग तक पहुंचेंगे। वहीं दुर्ग–भिलाई से आने वालों के लिए टाटीबंध–रिंग रोड–01 से होते हुए एनएच–53 और नया रायपुर मार्ग निर्धारित किया गया है। महासमुंद और सरायपाली दिशा के दर्शक आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग पहुंचकर परसदा और कोसा पार्किंग का उपयोग करेंगे।
पासधारी वाहनों के लिए स्टेडियम परिसर की A से G तक की विशेष पार्किंग निर्धारित की गई है। ऐसे वाहन सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नया रायपुर प्रवेश मार्ग होते हुए निर्धारित सेक्टरों से गुजरकर सीधे पार्किंग तक पहुंचेंगे।
यातायात पुलिस ने बताया कि मैच के दिन दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक नया रायपुर क्षेत्र में मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और कई वस्तुओं को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। इसमें शराब, तंबाकू उत्पाद, तेज धार वाले उपकरण, बोतलें, कैमरे, बड़े बैग, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, वाद्य यंत्र, पटाखे, स्केट्स, छाते जैसी वस्तुएं शामिल हैं। दर्शकों को सलाह दी गई है कि केवल आवश्यक सामान ही लेकर पहुंचे ताकि प्रवेश में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
मैच के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस ने लोगों से समय पर रवाना होने और निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की है।