फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   traffic department did not find school buses fit

मासूमों की सुरक्षा को अनदेखा कर चल रही बसें

Mon, 11 Feb 2013 02:37 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 11 Feb 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
traffic department did not find school buses fit

राजधानी के स्कूल-कॉलजों की बसों की जांच में सामने आया कि बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखकर ये बसें चलाई जा रही हैं। इन बसों में मूलभूत उपकरण तक ठीक नहीं पाये गये। इनमें न तो अग्निशमन उपकरण लगे थे और न ही सुरक्षा जालियां लगी थीं।

विज्ञापन


इन बसों में ब्रेक, क्लच, टायर और हेड लाइट जैस मूलभूत चीजें तक खराब पाई गईं। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन की नीयत पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। पुलिस लाइन में हुई 52 बसों की इस जांच में एक भी बस पूरी तरह से फिट नहीं मिली।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक शुक्रवार से शुरू हुए इस परीक्षण में सेंट जेवियर्स स्कूल, रायन पब्लिक स्कूल, कृति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कोलंबिया इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी और होली क्रॉस स्कूल कांपा की बसों को बुलवाया गया था। इस जांच के लिये 62 बसें बुलाई गई थीं, लेकिन प्रबंधन ने केवल 52 बसें ही भेजीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बस बनाने वाली कंपनियों के एक्सपर्ट इंजीनियरों ने बस में खराब ब्रेक, घिसे टायर, क्लच की खराबी, हेड लाइट और ब्रेक लाइट जैसी खामियां निकालीं। किसी भी बस में सुरक्षा जाली, अग्निशमन उपकरण और फर्स्ट एड बॉक्स तक नहीं मिले। बसों की यह हालत देखकर ट्रैफिक विभाग ने मौके पर ही सभी को सात दिन का नोटिस थमा दिया। इस जांच के बाद इन बसों के आरटीओ से फिटनेस सर्टिफिकेट जारी हाने पर भी सवाल खड़े हो गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed