फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tourism Minister reviews preparations for Rajim Kumbh 2026, devotees' convenience is top priority

CG News: राजिम कुंभ 2026 की तैयारियों की पर्यटन मंत्री ने की समीक्षा,श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

Tue, 13 Jan 2026 12:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 13 Jan 2026 12:38 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में राजिम कुंभ (कल्प) मेला 2026 की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।

विज्ञापन
Tourism Minister reviews preparations for Rajim Kumbh 2026, devotees' convenience is top priority
राजिम कुंभ 2026 की तैयारियों की पर्यटन मंत्री ने की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में राजिम कुंभ (कल्प) मेला 2026 की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने 1 से 15 फरवरी तक गरियाबंद जिले के त्रिवेणी संगम पर आयोजित होने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन को गरिमा, दिव्यता और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में मंत्री अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर और आपसी समन्वय के साथ पूरी की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मेला प्रारंभ होने से पहले, यानी 1 फरवरी तक सभी इंतजाम पूरी तरह दुरुस्त होने चाहिए।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, संगम स्नान के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती, जल प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, पार्किंग, शटल सेवा, संत-महात्माओं के लिए विश्राम गृह, कांवड़ियों के लिए शेड, चिकित्सा एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं, दाल-भात केंद्र, पेयजल व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति संगीत, लोकनृत्य, अखाड़ा जुलूस और मीना बाजार सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अब तक की गई तैयारियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। मंत्री ने आवश्यक सुधार और तेजी लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक रोहित साहू और इंदर साहू, धर्मस्व विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed