फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three soldier martyr in encounter in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद

Mon, 18 May 2015 12:42 PM IST
Updated Mon, 18 May 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
Three soldier martyr in encounter in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने दो नक्सलियों को भी मार गिराया। बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ रविवार सुबह मीरतुर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले जप्पेमारका गांव के घने जंगलों में हुई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर से 450 किलोमीटर दूर गंगालूर और मीरतुर क्षेत्र में एसटीएफ और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से नक्सल रोधी अभियान चलाया जा रहा था। जब सुरक्षाकर्मी जप्पेमारका के जंगलों में पहुंचे तो हथियारबंद नक्सलियों ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


तुरंत मोर्चा संभालते हुए सुरक्षाबलों के संयुक्त दस्ते ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दो घंटे की गोलीबारी के बाद नक्सली घने जंगलों के अंदर भाग गए। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ के कांस्टेबल सीताराम कुंजम और पुलिस रिजर्व ग्रुप्स के कांस्टेबल मोतीराम शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली भी मारे गए हैं। पुलिस के एक अन्य घायल जवान पेकू राम पोयम ने भी बाद में दम तोड़ दिया। हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में कांबिंग अभियान शुरू किया गया है।

गया में महिला नक्सली ढेर, आठ गिरफ्तार

Three soldier martyr in encounter in Chhattisgarh

बिहार के गया जिले में शनिवार रात भर चली मुठभेड़ के बाद सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन ने एक महिला नक्सली को मार गिराया। इस कार्रवाई में एक अन्य नक्सली भी घायल हुआ है। सुरक्षाबलों को आठ नक्सलियों को गिरफ्तार करने में भी कामयाबी मिली है।

सीआरपीएफ के आईजी (बिहार-झारखंड) अरुण कुमार ने बताया कि एक मुखबिर से नक्सलियों के तिलेटांड इलाके में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से दो करोड़ वसूलने के लिए आने की सूचना के बाद बल की चार कंपनियों को वहां भेजा गया था। इस दौरान वहां सुरक्षाकर्मियों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।

इसमें एक महिला नक्सली मारी गई। वहीं एक अन्य घायल हो गई। खबर लिखे जाने तक नक्सलियों को सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ जारी थी। कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक वॉकी टॉकी, एक इंसास राइफल और गोला बारूद बरामद हुआ है।

इस दौरान सुरक्षाबलों ने सीपीआई (माओवादी) के मगध रेंज के सचिव उपेंद्र बैथा उर्फ संजीवन समेत आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed