फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three persons and 52 goats killed in lightning strikes in three districts of Chhattisgarh

Lightning Strikes in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत, 52 बकरियां भी मरीं

Mon, 20 Jun 2022 03:23 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर।
पीटीआई, रायपुर। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 20 Jun 2022 03:23 AM IST
विज्ञापन
Three persons and 52 goats killed in lightning strikes in three districts of Chhattisgarh
आकाशीय बिजली (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : social media

छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में रविवार को आकशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन व्यक्तियों और 52 बकरियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गरियाबंद जिले में एक चरवाहा और उसकी बकरियों का झुंड आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया जबकि मुंगेली और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। पुलिस ने बताया कि चरवाहे की पहचान चिंतामणि धरखड़ (22) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर ने कहा कि धनखड़ सहसपुर गांव के पास बकरियां चरा रहा था तभी बारिश होने लगी और उसने एक बड़े पेड़ के नीचे शरण ली और जानवरों को भी वहीं ले आया। उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से उसकी और 52 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि मुंगेली में उस समय आकाशीय बिजली गिरी जब सुखदेव खांडे (23) ठाकुरिकापा गांव स्थित अपने खेत से घास निकाल रहा था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में बलौदाबाजार जिले के रोहासी गांव में 40 वर्षीय एक महिला अनीता साहू की बिजली गिरने से मौत हो गई, जब वह खेत में धान बो रही थी।

एक सरकारी बयान में कहा गया कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटनाओं पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को प्रत्येक मृतक के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) के प्रावधानों के तहत चार लाख रुपये मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed