{"_id":"5bb49961867a557fe446a4ef","slug":"three-naxalites-were-killed-and-one-arrested-in-sukma-district-of-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में पुलिस दल ने तीन नक्सलियों को किया ढेर व एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में पुलिस दल ने तीन नक्सलियों को किया ढेर व एक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Wed, 03 Oct 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस दल ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया और एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुलेर गांव के जंगल में डीआरजी के दल ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि डीआरजी के दल को कल शाम फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में गश्त के लिए भेजा गया था। दल को क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की जानकारी मिली थी। दल जब मुलेर गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से तीन नक्सलियों के शव, एक 315 बोर रायफल, चार भरमार बंदूकें, एक पाइप बम और अन्य सामान बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने घटना स्थल से एक माओवादी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हालांकि इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, पुलिस दल अभी भी जंगल में है। उनके बाहर निकलने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।