फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three killed in road accident high speed car hits bike three in critical condition in Gariaband

Gariaband: सड़क हादसे में तीन की मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन की हालत गंभीर

Tue, 25 Mar 2025 03:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Mar 2025 03:03 PM IST
सार

गरियाबंद नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग पर सुरसा बांधा के पास देर शाम तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है, जबकि तीन युवकों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Three killed in road accident high speed car hits bike three in critical condition in Gariaband
दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरियाबंद नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग पर सुरसा बांधा के पास देर शाम तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है, जबकि तीन युवकों की हालत गंभीर है। तीनो घायलों को राजिम स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना  राजिम थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम जेंजरा के रहने वाले 5 युवक । तीन बाइक में सवार होकर किसी काम से राजिम आए थे। देर शाम करीब 7 बजे राजिम से अपने ग्राम जेंजरा लौट रहे थे। वे सुरसाबांधा के मुरूम खदान के पास पहुंचे थे कि गरियाबंद की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को रायपुर रेफर किया गया, जहां एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान नोम चंद साहू (18 वर्ष), शीतल साहू (17 वर्ष) और घनश्याम साहू (15 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं कार चालक समेत दो युवक पुरुषोत्तम कंवर और चंदूलाल कंवर घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की सूचना के बाद एसडीएम विशाल महाराणा और राजिम तहसीलदार राजिम सीएचसी पहुंचे और घायलों को हाल चाल जाना। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राज्य शासन ने 25-25 हजार की आर्थिक सहायत प्रदान की है। विधायक राजिम रोहित साहू ने 10-10 हजार की राहत राशि दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed