फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three friends died in a road accident in Sakti trailer crushed the bike they were going to see the fair in Sak

Sakti: सक्ति में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की हुई मौत, ट्रेलर ने बाइक को कुचला, जा रहे थे मेला देखने

Mon, 04 Nov 2024 12:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 04 Nov 2024 12:41 PM IST
सार

सक्ति जिले के बोडासागर में ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तो की मौत हुई है, वही पुलिस ने दुर्घटना वाहन को  जब्त कर चालक को पकड़ा है।

विज्ञापन
Three friends died in a road accident in Sakti trailer crushed the bike they were going to see the fair in Sak
ट्रेलर ने तीन दोस्तों को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ति जिले के बोडासागर में ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तो की मौत हुई है, वही पुलिस ने दुर्घटना वाहन को  जब्त कर चालक को पकड़ा है। तीनो दोस्त मेला देखने जा रहे थे। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिखली में काली पूजा उत्सव का आयोजन कर मेला लगा हुआ था। जिसे देखने के लिए जशपुर के रहने वाले 6 दोस्त दो बाइक में मेला घूमने जा रहे थे इस दौरान सामने से आ रही ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई। जिससे एक बाइक में सवार तीनों युवक गिरजा राम माली,नरेश माली,डोरी लाल माली को शरीर में गंभीर चोट आई थी। घटना रविवार की रात करीबन 9.15 बजे की है, घटना की जानकारी 112 पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और तीनो घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल डभरा लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत तीनों युवकों को मृत घोषित किया है। 
विज्ञापन


डभरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। वहीं वाहन को जब्त कर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। डभरा थाने में FIR दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed