दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ जवान धमाके में घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गये हैं।
घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में घायलों की हालत नाजुक बनी हुई हैं।
सीआरपीएफ सूत्रों के अनुसार ये धमाका 11 बजकर 15 मिनट पर हुआ जब 111वीं बटालियन की पेट्रोल पार्टी आरनपुर के जंगलों में गश्त लगा रही थी।
मिट्टी में छुपाकर रखा गया था आईईडी
ये आईईडी मिट्टी में छुपाकर रखा गया था जब जवान इसके नजदीक पहुंचे धमाका हो गया और तीन सीआरपीएफ जवान घायल हो गए।
घायलों की पहचान असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मोहन, कांस्टेबल ए घोष और राजिंदर के रूप में हुई है। घटना के बाद हेलिकॉप्टर से उन्हें दंतेवाड़ा ले जाया गया है जहां उनका ईलाज चल रहा है।
इससे पूर्व भी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग से धमाका कर जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया था जिससे छत्तीसगढ़ पुलिस के चार जवान शहीद हो गये थे।