{"_id":"623813bbf2103173365eb8b9","slug":"three-crpf-jawan-injured-an-exchange-of-fire-with-naxals-near-elmagunda-camp-in-sukma-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों व सीआरपीएफ के बीच मुठभेड़, तीन जवान घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों व सीआरपीएफ के बीच मुठभेड़, तीन जवान घायल
Mon, 21 Mar 2022 12:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:19 PM IST
सार
नक्सलियों व जवानों के बीच यह मुठभेड़ सुबह-सुबह हो गई। एलमागुंडा कैंप के पास दोनों का आमना-सामना हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार सुबह नक्सलियों व सीआरपीएफ जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि तीनों जवानों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
पी सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों व जवानों के बीच यह मुठभेड़ सुबह-सुबह हुई। एलमागुंडा कैंप के पास दोनों का आमना-सामना हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
अचानक बोला हमला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने सुबह करीब छह बजे सीआरपीएफ जवानों के कैंप पर हमला बोल दिया। नक्सलियों की ओर से गोलीबारी की गई, जिसके तुरंत बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। इसमें हेड कांस्टेबल हेमंत चौधरी, कांस्टेबल बसप्पा व ललित बाग घायल हो गए।
विज्ञापन