फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three Bangladeshi citizens arrested from Mumbai airport

CG: मुंबई एयरपोर्ट से तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, इराक भागने की थी तैयारी; रायपुर में रह रहे थे

Mon, 10 Feb 2025 07:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 10 Feb 2025 07:01 PM IST
सार

तीन बांग्लादेशी नागरिकों को रायपुर पुलिस और एटीएस की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। उनके पास से फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेज भी मिले हैं।
 

विज्ञापन
Three Bangladeshi citizens arrested from Mumbai airport
तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन बांग्लादेशी नागरिकों को रायपुर पुलिस और एटीएस की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। उनके पास से फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेज भी मिले हैं। तीनों व्यक्ति रायपुर में अवैध तरीके से रह रहे थे। रायपुर से ही फर्जी दस्तावेज भी बनवाये थे। तीनों आरोपी मुंबई से बगदाद भाग रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धरदबोचा। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद इस्माइल 27, शेख अकबर 23 और शेख साजन 22 शामिल हैं। बताया जाता है कि यह तीनों आरोपी रायपुर के टिकरापारा स्थित ताजनगर में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड में ही रहेंगे। पुलिस और एटीएस टीम को तीनों आरोपियों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम और एटीएस ने पायाथुनी से इन्हें गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से भारतीय पासपोर्ट आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और बगदाद का वीजा जब्त किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों जियारत के बहाने बगदाद में रुकने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed