फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thousands of people participated in Garba festival Superintendent of Police played Garba with small children i

Balrampur Ramanujganj: गरबा महोत्सव में हजारों लोग हुए शामिल, पुलिस अधीक्षक ने छोटे बच्चों के साथ खेला गरबा

Fri, 11 Oct 2024 04:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 11 Oct 2024 04:32 PM IST
सार

सनातन सेवा समिति के द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर को कराया गया आयोजन को लेकर कई दिन पूर्व से व्यापक स्तर में तैयार की गई थी।

विज्ञापन
Thousands of people participated in Garba festival Superintendent of Police played Garba with small children i
गरबा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज सनातन सेवा समिति के तत्वाधान में नगर के गांधी मैदान में गरबा महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया।गया महोत्सव के पहले दिन कार्यक्रम में सम्मिलित हुवे काफी संख्या में लोग पहुंचे वहीं दूसरे दिन भी भारी भीड़ उमड़ी नगर में पहली बार गरबा महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बेस्ट ग्रुप, बेस्ट कपल,बेस्ट ड्रेस के लिए पुरस्कार राशि भी वितरित की गई।आयोजन के पहले दिन पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर भी पहुंचे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सनातन सेवा समिति के द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर को कराया गया आयोजन को लेकर कई दिन पूर्व से व्यापक स्तर में तैयार की गई थी। गांधी मैदान को भव्य रूप से समिति के द्वारा सजाया गया था बेहतरीन लाइटिंग, साउंड सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई थी आयोजन के पहले दिन भारी भीड़ उमड़ी जिस कारण से दूसरे दिन प्रतियोगिता को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई मंच के सामने बड़ा डी बनाया गया जिसमें प्रतियोगिता में सम्मिलित लोग अपनी प्रस्तुति दे सके वही सामूहिक रूप से गरबा खेलने के लिए भी गोला में बरीगेट्स कराया गया था ताकि अनावश्यक लोगों की एंट्री अंदर न हो सके आयोजन को लेकर पूरे समय समिति के लोग सक्रिय रहे वहीं पुलिस बल भी काफी संख्या में उपस्थित रहा। 

विज्ञापन

 


कार्यक्रम शैलेश गुप्ता पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष संरक्षक रहे वही संपूर्ण आयोजन अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ जिसके साथ सहयोगी आकाश, गुप्ता सिद्धांत यादव,शुभम गुप्ता रहे। आयोजन समिति के शैलेश गुप्ता एवं अश्वनी गुप्ता ने बताया कि आयोजन को आने वाले समय में और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के संग एसपी ने खेला डांडिया
राजेश ज्वेलर्स में हुई लूट के बारे में पुलिस को मिली सफलता को लेकर नगरवासीयो में काफी हर्ष था।इस बीच नगर में पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक का आगमन हुआ तो लोगों में काफी उत्साह देखा गया हजारों लोगों ने हाथ हिलाकर पुलिस अधीक्षक का अभिवादन किया वहीं पुलिस अधीक्षक छोटे बच्चों के साथ डांडिया खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed