फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   this train cancelled and route change in chhattisgarh

रेलवे यात्री ध्यान दें: छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, इस रूट से चलेंगी ये गाड़ियां

Sat, 20 May 2023 12:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 20 May 2023 12:30 PM IST
सार

दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक बार फिर से रेल यात्रियों का परेशानी बढ़ा दी है। यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कई ट्रेनें देर से चलेंगी, तो कई रद्द रहेंगी। 

विज्ञापन
this train cancelled and route change in chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक बार फिर से रेल यात्रियों का परेशानी बढ़ा दी है। ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कई ट्रेनें देर से चलेंगी, तो कई रद्द रहेंगी। कांसबहाल-राजगांगपुर स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 219 में सबवे लांचिंग के लिए ट्रैफिक सह पॉवर ब्लॉक लिया गया है। 

विज्ञापन


दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के कांसबहाल-राजगांगपुर स्टेशनों के मध्य ट्रैफिक सह पॉवर ब्लॉक करने से ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस ब्लॉक होने के कारण से कुछ ट्रेनें रद्द भी रहेंगी और कुछ के रूट भी चेंज रहेगा। ऐसे में गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इससे यात्रियों का सफर काफी प्रभावित रहेगा। 
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेगी कैंसिल 

  • 24 मई को टाटानगर एवं इतवारी से चलने वाली गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी |
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 24 मई को टाटानगर एवं बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी |


देर से रवाना होने वाली ट्रेनें 

  • 23 मई को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस, 7 घंटे लेट चलेगी।  
  • 23 मई को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस, 3 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी। 


चलने से पहले समाप्त और प्रारंभ होने वाली ट्रेनें

  • 23 मई को राजेन्द्रनगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 राजेन्द्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस, राउरकेला में समाप्त होगी। 
  • 24 मई को 13287 दुर्ग- राजेन्द्रनगर के रूप में राउरकेला से रवाना होगी। इसप्रकार ये गाडियाँ 24 मई को राउरकेला-दुर्ग-राउरकेला के मध्य रद्द रहेगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed