{"_id":"677a708656c40bd103098f77","slug":"this-tourist-spot-of-chhattisgarh-captivates-the-minds-of-tourists-the-view-here-thrills-in-this-season-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: छत्तीसगढ़ ये पर्यटन स्थल सैलानियों के मन मोह लेता है, इस मौसम में यहां का दृश्य करता है रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: छत्तीसगढ़ ये पर्यटन स्थल सैलानियों के मन मोह लेता है, इस मौसम में यहां का दृश्य करता है रोमांचित
Sun, 05 Jan 2025 05:14 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 05 Jan 2025 05:14 PM IST
सार
बांगो डुबान का क्षेत्र बुका हर मौसम में सैलानियों के मन मोह लेता है। डुबान का यह क्षेत्र एक तरफ पानी से लबालब नजर आता है, तो दूसरी ओर चारों तरफ हरियाली का वातावरण होता है।
विज्ञापन
बुका पर्यटन स्थल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांगो डुबान का क्षेत्र बुका हर मौसम में सैलानियों के मन मोह लेता है। डुबान का यह क्षेत्र एक तरफ पानी से लबालब नजर आता है, तो दूसरी ओर चारों तरफ हरियाली का वातावरण होता है। इससे पर्यटकों को रोमांचित करने के साथ उनमें प्यार का भाव जगाता है। यहां आने वाले पर्यटक यहां के नैसर्गिक सुरम्य दृश्य को निहारने के साथ ही खुशी प्रकट कर यहां से लौटते समय सुनहरी यादों को जेहन में समेटकर ले जाते हैं।
कटघोरा वन मंडल अंतर्गत बुका पर्यटन स्थल अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है। यहां चारों तरफ से पानी का विहंगम दृश्य है और प्राकृतिक सुंदरता देखने वालों का दिल जीत लेता है। मौसम चाहे कोई भी हो यहां पानी हर मौसम में लबालब होता है। कोरबा शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर बुका तक पहुचने के लिए पक्की सड़क है। वन विभाग द्वारा पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान रखकर अनेक व्यवस्थाएं भी की गई है।
बुका में बाहर से आने वाले पर्यटक स्टीमर से पानी के विहंगम दृश्य को और भी करीब से देख सकते हैं। यहां कोरबा शहर से ही नहीं अपितु बिलासपुर, अम्बिकापुर, जांजगीर-चाम्पा जिले सहित आसपास के अन्य जिलों से भी पर्यटक पहुंचते हैं।