{"_id":"67e3b16d711132cacc0fee9e","slug":"third-shramik-anna-kendra-inaugurated-for-workers-full-meal-available-for-just-five-rupees-in-chhattisgarh-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: श्रमिकों के लिए तीसरे श्रम अन्न केंद्र का हुआ शुभारंभ, मात्र पांच रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: श्रमिकों के लिए तीसरे श्रम अन्न केंद्र का हुआ शुभारंभ, मात्र पांच रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन
Wed, 26 Mar 2025 01:19 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:19 PM IST
सार
बिलासपुर शहर के शनिचरी चांटीडीह इलाके में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न केंद्र का शुभारंभ किया गया है। विधायक सुशांत शुक्ला ने इस केंद्र का उद्घाटन किया और श्रमिकों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन
श्रमिकों के लिए तीसरे श्रम अन्न केंद्र का हुआ शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर शहर के शनिचरी चांटीडीह इलाके में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न केंद्र का शुभारंभ किया गया है। विधायक सुशांत शुक्ला ने इस केंद्र का उद्घाटन किया और श्रमिकों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। यह श्रम अन्न केंद्र मात्र पांच रुपए में पंजीकृत श्रमिकों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराएगा। योजना के तहत, इस केंद्र से प्रतिदिन लगभग 700 श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले वृहस्पति बाजार और तिफरा में दो श्रम अन्न केंद्र पहले से संचालित थे, जिनसे कुल 1800 श्रमिकों को लाभ मिल रहा था। अब इस नए केंद्र के साथ यह संख्या और बढ़ेगी।
लोकार्पण के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कि चांटीडीह क्षेत्र के श्रमिकों ने तीन महीने पहले इस भोजन केंद्र की मांग रखी थी, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के निर्देशानुसार अल्प समय में पूरा किया गया। उन्होंने श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए आश्वासन दिया कि वे स्वयं आकस्मिक निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता परखेंगे। इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिकों को ट्रिपल इंजन सरकार (केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय) का सीधा लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की सहायक आयुक्त ज्योति शर्मा ने बताया कि श्रमिक सुबह काम की तलाश में निकल जाते हैं और कई बार बिना भोजन किए ही काम में जुट जाते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इसे देखते हुए सरकार ने यह योजना लागू की है। अब वे मात्र 5 रुपए में पौष्टिक भोजन कर सकेंगे या टिफिन में पैक करवा कर भी ले जा सकेंगे। श्रम अन्न केंद्र सुबह 8 बजे से 11 बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर श्रम निरीक्षक योशिता शर्मा ने श्रमिकों को अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, जबकि सहायक श्रम पदाधिकारी आर. के. तम्हाने ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पार्षद रूपाली गुप्ता, रेखा सूर्यवंशी, रानी देवांगन, रेखा पांडे, मनोरमा विजय यादव, पूर्व पार्षद विष्णु यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रमिक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।