फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thieves stole six lakh rupees including jewelery in Janjgir Champa

तीर्थ यात्रा पर गया था पूरा परिवार: सूने मकान में चोरों ने मचाया उत्पात, नकदी समेत चोरी किए लाखों के गहने

Fri, 16 Feb 2024 05:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 16 Feb 2024 05:14 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया है। चोरों गहने और नकदी समेत छह लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार एक साथ तीर्थ यात्रा पर गया हुआ था।
 

विज्ञापन
Thieves stole six lakh rupees including jewelery in Janjgir Champa
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

बिर्रा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मकान के अंदर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, लैपटॉप, डिजिटल कैमरा और 40 हजार नकदी समेत करीब छह लाख रुपये का माल चोरी किया है। पूरा परिवार एक साथ तीर्थ यात्रा पर गया था। वहीं, बिर्रा थाना पुलिस ने चोरी माल की कीमत महज एक लाख रुपये ही आंकी है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, सेमरिया गांव निवासी कृष्ण कुमार कश्यप शासकीय हाई स्कूल के व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं। वह अपने परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर गए थे। मकान में ताला लगा हुआ था और मकान पूरा सुना था। चोरों ने फायदा उठाते हुए  मकान का ताला तोड़कर अलमारी और दीवान में रखे सोने-चांदी के जेवर और 40 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गांव के कुछ लोगों ने घर की स्थिति देखकर कृष्ण कुमार कश्यप को फोन पर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


तीर्थ यात्रा से वापस आने पर कृष्ण कुमार ने सामान का मिलान किया। तब पता चला की सोने-चांदी के जेवर और 40 हजार नकद नहीं है। किसी ने चोरी कर लिए हैं। उन्होंने मामले की सूचना बिर्रा पुलिस को भी दी। पुलिस ने चोरी का अपराध दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में खास बात यही है की बिर्रा पुलिस में चोरी गए माल की कीमत सिर्फ एक लाख रुपये ही आंकी है। वहीं, कृष्ण कुमार कश्यप का कहना है कि छह लाख से अधिक रुपये के सामानों की चोरी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरबा में चोरी 
कोरबा जिले में सीएसईबी कॉलोनी में एनसी 59 नंबर के सूने मकान में धावा बोलकर चोरों ने कीमती सामानों की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए हैं, जिनके आने का इंतजार किया जा रहा है।


पड़ोसियों के मुताबिक, रात में ताला लगा हुआ था। सुबह उठने पर घर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल 112 को दी। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।  चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी का ताला तोड़ा लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी रकम पार कर दिए। इसके अलावा बेडरूम में रखे बेड को भी तोड़ा और उसमें रखा सामान चोरी कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed