फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thieves stole jewelery worth lakhs of rupees along with cash in Gorela

CG: चोरों ने किराना व्यापारी की दुकान और मकान को बनाया निशाना, नगदी समेत चोरी किए लाखों रुपये के गहने

Thu, 11 Jan 2024 05:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 11 Jan 2024 05:12 PM IST
सार

गौरेला में एक किराना व्यापारी की दुकान और घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक ज्वेलरी और नगदी मिलाकर चार लाख 75 हजार रुपये की चोरी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Thieves stole jewelery worth lakhs of rupees along with cash in Gorela
किराना व्यापारी की दुकान और घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला के खोडरी चौकी क्षेत्र में खोडरी रेलवे स्टेशन के ठीक सामने किराना व्यापारी के घर में परिवार के सदस्यों को कमरे में बंधक बनाकर चोर गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे 25 हजार रुपये नगद व कमरे में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात के चुरा लिए। वहीं, चोरों ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ उसका डीवीआर भी अपने साथ ले गए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


किराना व्यापारी किशन साहू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दुकान के सामने का शटर का लॉक तोड़कर चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए। गल्ले में रखे लगभग 25 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर घर के अंदर पहुंचे। घर की महिला के जाग जाने पर उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। चोरों ने कमरे में रखी लोहे की अलमारी के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए, जिसकी कीमत चार लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि चोरों की संख्या तीन-चार थी। चोर अपने साथ दो बड़े पत्थर भी ले गए थे, जिन्हें दरवाजे में अड़ा दिया गया था। दो बड़े पत्थर दुकान के सामने पड़े मिले। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस और साइबर सेल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूर पर कचरे के ढेर से सीसीटीवी कैमरे को जब्त किया है, लेकिन डीवीआर पुलिस के हाथ नहीं लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल रेलवे ट्रेक और स्टेशन के पास है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि चोर ट्रेन के माध्यम से ही मौके पर पहुंचा होगा और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। फिलहाल जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed