{"_id":"68eb7d49c2ed8850ad038ff8","slug":"thieves-stole-goods-from-a-railway-underpass-goods-worth-rs-3-lakh-recovered-2-arrested-in-tilda-nevara-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरों ने की थी रेलवे अंडरपास से चोरी, 3 लाख रुपये का माल बरामद,2 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरों ने की थी रेलवे अंडरपास से चोरी, 3 लाख रुपये का माल बरामद,2 गिरफ्तार
Sun, 12 Oct 2025 03:35 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 12 Oct 2025 03:35 PM IST
सार
रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने ग्राम खपरीकला स्थित निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास से एमएस प्लेट चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चंद घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने ग्राम खपरीकला स्थित निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास से एमएस प्लेट चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चंद घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई एमएस प्लेट और घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन सहित करीब 3.10 लाख रुपये का माल जब्त किया है।
प्रार्थी रामेश्वर आडिल, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका और स्वास्तिक ग्रुप रायपुर में साइट इंजीनियर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे कुछ अज्ञात लोग गैस कटर से 8 एम.एम. की एम.एस. प्लेट काटकर वाहन में भरकर चोरी कर ले गए। इस पर थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 452/25 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस तरह खुला राज
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तफ्तीश शुरू की। तकनीकी विश्लेषण, मुखबिरों की मदद और वाहन की जानकारी जुटाकर पुलिस आरोपियों तक पहुँची। जांच के दौरान संदेहियों की पहचान रामचंद देवांगन उर्फ रामचंद वस्त्रकार (35) और दीप साहू (38), दोनों निवासी नेवरा थाना तिल्दा नेवरा, के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
बरामदगी
चोरी की गई 08 एम.एम. की 3 एम.एस. प्लेट, घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन (क्रमांक CG 04 NK 3677), कुल जब्त माल की अनुमानित कीमत तीन लाख 10 हजार है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।