फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thieves steal from CRPF jawan house in Kanker

Kanker: सीआरपीएफ जवान के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, पार किए नगदी समेत लाखों के जेवर

Tue, 12 Mar 2024 01:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 12 Mar 2024 01:16 PM IST
सार

कांकेर में सीआरपीएफ जवान के घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित जवान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Thieves steal from CRPF jawan house in Kanker
आदर्श पुलिस थाना कांकेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीआरपीएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ जवान छुट्टी मनाने के लिए अपने घर आतुरगांव आया था। छुट्टी के दौरान महाशिवरात्रि का मेला देखने के लिए अपने गृह ग्राम कापसी गया। उसी दौरान अज्ञात चोर ने आतुरगांव के घर को सूना पाकर जवान के घर धावा बोलते हुए घर में रखे नगद व जेवरात समेत कुल एक लाख 25 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


सड़कपारा आतुरगांव निवासी जवान आधार सिंह (40) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सीआरपीएफ में आरक्षक के पद पर 211 बटालियन मेचका सोदुर जिला धमतरी में पदस्थ हैं। 17 फरवरी को छुट्टी लेकर अपने घर आतुरगांव आया था। सात मार्च को शाम करीब चार बजे अपने घर में ताला बंदकर पत्नी अंजु कावड़े और छोटी बच्ची मानवी को लेकर अपने गृह ग्राम कापसी महाशिवरात्रि मेला देखने गया था। वहां से 12 मार्च को सुबह करीब नौ बजे परिवार के साथ सुबह करीब नौ बजे आतुरगांव वापस आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन


घर के अंदर बेडरूम औप अन्य कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। घर के पिछले दरवाजा के अंदर की सिटकनी को कोई अज्ञात चोर औजार से खोलकर घर में घुसकर बेडरूम में रखे आलमारी का ताला, जिसकी चाबी तकिया के नीचे छोड़कर गए थे, उससे खोलकर आलमारी के लॉकर में रखे नगद 50 हजार रूपये चोरी कर लिए। साथ ही सोने की दो अंगूठी, झुमका, सोने का लॉकेट, पायल चोरी कर लिए। चोरी किए गए गहनों की कुल कीमत 75 हजार रुपये बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित सीआरपीएफ जवान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed