फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   thieves gang leader escaped from chhattisgarh police custody in korba

चोरों का सरगना कस्टडी से फरार: पावर प्लांट में 50 साथियों संग की थी चोरी, दो साथियों संग पकड़ा गया था रात में

Thu, 24 Nov 2022 04:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Nov 2022 04:02 PM IST
सार

कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि सीएसईबी  चौकी क्षेत्र अंतर्गत पावर प्लांट में चोरी की घटना में कुछ आरोपी पकड़े गए थे। इस मामले का मुख्य सरगना राजा खान को भी पकड़ा गया था। उसे पुलिस चौकी लाया गया, लेकिप मौका देखकर वह फरार हो गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
thieves gang leader escaped from chhattisgarh police custody in korba
कोरबा में पावर प्लांट में चोरी करते तीन आरोपी पकड़े गए थे। इनमें से सरगना फरार हो गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में CSEB (छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिकसिटी बोर्ड) के बंद पड़े 200 मेगावॉट के पावर प्लांट में चोरों ने धावा बोल दिया। करीब 50 से ज्यादा की संख्या में पहुंचे नकाबपोश चोट ट्रैक्टर में भरकर सामान ले गए। चोरों की यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। खास बात यह है कि साइबर सेल ने चोरों के सरगना सहित तीन आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन वह कस्टडी से फरार हो गया। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


ट्रैक्टर में भरकर ले गए थे चोरी का माल
जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश और सोवियत रूस के सहयोग से 60 के दशक में बना कोरबा का सीएसईबी का 200 मेगावाट पावर प्लांट बंद हो चुका है। इसकी सुरक्षा के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इस बीच 19 नवंबर की रात नकाब पहनकर पहुंचे 50 से ज्यादा चोरों ने यहां धावा बोल दिया। चोरों ने वहां से जरूरत का और कीमती सामान उठाया, फिर उसे ट्रैक्टर में भरकर भाग निकले। हालांकि सीलिंग फैन को उन्होंने सस्ता सामान समझकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




करीब एक घंटे तक चलती रही चोरी

बताया जा रहा है कि रात करीब 12.30 बजे चोर बंद पावर प्लांट में दाखिल हुए। फिर करीब 1.30 बजे वहां से निकले। इस एक घंटे तक वह आराम से वहां चोरी करते रहे। फिर ट्रैक्टर से सामान भरकर ले गए। खास बात यह है कि रात में सुरक्षाकर्मियों की भी वहां ड्यूटी थी। कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल की मदद से चोर गिरोह के सरगना राजा खान सहित तीन आरोपियों को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया है। 



हथकड़ी खोलकर पुलिस चौकी से भाग निकला सरगना
साइबर सेल की टीम ने चोर गिरोह के जिस सरगना राजा खान को सीएसईबी पुलिस के हवाले किया था, वह फरार हो गया। आरोपी ने पुलिस चौकी में ही हाथों में लगी हथकड़ी खोली और भाग निकला। इसका पता भी उसके फरार होने के बाद चला। फिलहाल पुलिस उसको पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापे मार रही है। साथियों के साथ मिलकर उसने पावर प्लांट से सात टन तांबा चोरी किया था। बताया जा रहा है कि सरगना कुसमुंडा क्षेत्र का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed