फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thief theft goods from Raipur ias ips judge home

Chhattisgarh Crime: रायपुर में चोरों का आतंक, IAS-IPS और जज के घर को भी नहीं छोड़ा, पड़ोस का भिखारी निकला शातिर

Mon, 30 May 2022 11:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 30 May 2022 11:36 AM IST
सार

भीषण गर्मी के बीच अफसरों का पारा तब और बढ़ गया, जब कॉलोनी में पुलिस की सुरक्षा के बावजूद  चोरों ने अंजाम दे दिया। हालांकि चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Thief theft goods from Raipur ias ips judge home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वे आईएस, आईपीएस और जज के घर में भी चोरी करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसी तरह का एक और खुलासा हुआ है जहां चोरों ने अधिकारी के घर के बाहर लगे एसी के कॉपर पाइप को काटकर साथ ले गया। भीषण गर्मी के बीच अफसरों का पारा तब और बढ़ गया, जब कॉलोनी में पुलिस की सुरक्षा के बावजूद  चोरों ने अंजाम दे दिया। हालांकि चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


भिखारी निकला चोर
पुलिस की टीम को जब इस चोरी का पता चला तो सभी के हाथ-पांव फुल गए। पुलिस ने जांच के लिए सबसे पहले CCTV की फुटेज को खंगाला जिसके बाद तुरंत चोर के हुलिया का पता चल गया। चोर कोई और नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाला भिखारी निकला। ऑफिसर्स कॉलोनी की बाउंड्री वॉल के पास ही कपड़े का शेड बनाकर पिछले कई महीनों से रह रहा है। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बगल के साईं मंदिर के पास लोगों से भीख मांगता है। इसके साथ ही वह आस-पास से कचरा बीनकर कबाड़ियों को बेचा करता था।
विज्ञापन


एसी के कॉपर पाइप के दाम अधिक मिलता है इसलिए चोरी की
चोर ने कहा कि मैंने कबाड़ वाले के पास एसी के कॉपर पाइप बिकते देखे थे, इसका दाम भी अधिक मिलता है। बस इसी वजह से चोर ने इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed