{"_id":"69c4d3aa0ead91decb086cc8","slug":"there-will-be-a-complete-holiday-in-chhattisgarh-on-ram-navami-banks-and-government-offices-will-be-closed-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Holiday News: रामनवमी पर छत्तीसगढ़ में पूरी तरह रहेगा अवकाश, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Holiday News: रामनवमी पर छत्तीसगढ़ में पूरी तरह रहेगा अवकाश, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद
Thu, 26 Mar 2026 12:05 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:05 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस फैसले के तहत गुरुवार को प्रदेशभर में सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ बैंकिंग सेवाएं भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस फैसले के तहत गुरुवार को प्रदेशभर में सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ बैंकिंग सेवाएं भी बंद रहेंगी।
सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 के प्रावधानों के तहत घोषित किया गया है, जिससे बैंकिंग संस्थान भी इस दिन बंद रहेंगे।
बताया जा रहा है कि बैंक कर्मचारियों की ओर से भी लंबे समय से इस दिन अवकाश की मांग की जा रही थी। इसी क्रम में बैंक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर रामनवमी पर बैंक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
सरकार के इस निर्णय से त्योहार के दिन कर्मचारियों और आम नागरिकों को धार्मिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बैंकिंग और शासकीय कार्यों की योजना अवकाश को ध्यान में रखते हुए पहले ही पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यहां देखें आदेश की कॉपी