फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The woman who created a ruckus in the capital raipur at midnight was not Russian

राजधानी में आधी रात हंगामा करने वाली रशियन नहीं: जानें आखिर कौन थी जो नशे में चला रही थी भारत सरकार वाली गाड़ी

Fri, 07 Feb 2025 01:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 07 Feb 2025 01:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आधी रात हंगामा मचाने वाली लड़की रशियन नहीं है। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि युवती उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। युवती 30 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। इस दौरान वे रायपुर आई थी।

विज्ञापन
The woman who created a ruckus in the capital raipur at midnight was not Russian
राजधानी में आधी रात हंगामा करने वाली युवती रशियन नहीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आधी रात हंगामा मचाने वाली लड़की रशियन नहीं है। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि युवती उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। युवती 30 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। इस दौरान वे रायपुर आई थी। दरअसल, युवती नशे में धुत होकर भारत सरकार की गाड़ी चला रही थी। इस दौरान उसने स्कूटी में सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। कार से उतर कर नशे में धुत युवती हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी। 
विज्ञापन


इधर रायपुर समेत पूरे प्रदेश में चर्चा है कि राजधानी रायपुर में अब रशियन लड़कियां आ रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वीआईपी रोड में बुधवार रात हंगामा करने वाली युवती रशियन नहीं बल्कि उज्बेकिस्तान से रायपुर आई थी। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वो भारत 30 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर आई थी। 
विज्ञापन


रायपुर पुलिस की पूछताछ में पता चला कि जिस गाड़ी में भारत सरकार लिखी हुई थी, उसमें दो लोग सवार थे। दोनों ही नशे में चूर थे। कार को नशे में धुत युवती चला रही थी। इस दौरान वीआईपी चौक पर स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस भारत सरकार की तेज रफ्तार कार में उज्बेकिस्तान की 29 साल की विदेशी युवती नोदिरा ताशकंद और डीआरआई के विशेष लोक अभियोजक  39 वर्षीय महावीर नगर निवासी भावेश आचार्य था। दोनों ही नशे में चूर थे। अब पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला 
राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर बीती रात को युवती ने जमकर बवाल काटा। आधी रात युवती नशे में धुत होकर स्कूटी सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच कार सवार युवती ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। काफी देर तक पुलिस उसे समझाती रही। फिर पकड़कर थाने ले गई। मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार में एक युवक और एक युवती सवार थे। दोनों ही नशे में धुत थे। कार युवती चला रही थी। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारी, जिससे तीन युवक नीलकमल साहू, ललित चंदेल और अरुण विश्वकर्मा घायल हो गए, जो रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार के रहने वाले हैं। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। आस-पास मौजूद लोगों ने जैसे तैसे कार को रुकवाया। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed