{"_id":"6abcb45896e4ff72a8069039","slug":"the-station-master-s-prompt-action-saved-the-lives-of-a-woman-and-two-children-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: ट्रेन के सामने जाने वाली थी महिला, बच्चों की चीख सुन दौड़े स्टेशन मास्टर; बची तीन जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: ट्रेन के सामने जाने वाली थी महिला, बच्चों की चीख सुन दौड़े स्टेशन मास्टर; बची तीन जिंदगियां
Wed, 30 Sep 2026 12:35 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:35 PM IST
सार
महिला अपने दो बच्चों के साथ पटरी की ओर बढ़ रही थी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय मौके पर पहुंचे और समय रहते महिला को पटरी पर जाने से रोक लिया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के उरकुरा रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रेन के सामने कूदकर जान देने जा रही एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की जान समय रहते बचा ली गई। स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय ने बच्चों की चीख-पुकार सुनकर तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को पटरी पर जाने से रोक लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने दो बच्चों के साथ उरकुरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। स्टेशन पर कुछ देर रुकने के बाद वह अचानक रेलवे पटरी की ओर बढ़ने लगी। अपनी मां को पटरी की तरफ जाते देखकर दोनों बच्चों ने डर की वजह से जोर-जोर से चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया।
बच्चों की आवाज सुन दौड़े स्टेशन मास्टर
बच्चों के लगातार चीखने की आवाज सुनकर स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय बिना एक भी पल गंवाए तुरंत मौके की तरफ दौड़े। उस समय ट्रेन के आगमन का समय हो चुका था और स्टेशन पर स्थिति बहुत ही गंभीर बनी हुई थी। ट्रेन के आने में महज कुछ ही सेकंड का समय बाकी था, लेकिन स्टेशन मास्टर ने फुर्ती दिखाते हुए महिला को पीछे की ओर धकेल दिया और उसे पटरी पर आगे जाने से रोक लिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुआ वाकया
समय पर उठाए गए इस साहसिक कदम से महिला और दोनों बच्चों के साथ होने वाली अनहोनी टल गई। यह पूरी घटना स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में महिला को पटरी की ओर बढ़ते और स्टेशन मास्टर को दौड़कर उसे बचाते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।