फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The goons entered shop and beat up shop owner, they were about to rob cash box in Raipur

Raipur Crime: बदमाशों ने दुकान के मालिक को शॉप के अंदर घुसकर पीटा, लुटने वाले थे गल्ले से पैसा, लेकिन...

Wed, 09 Apr 2025 03:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 09 Apr 2025 03:36 PM IST
सार

Raipur Crime: एक मामला खमतराई थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां दो बदमाशों ने मिलकर दुकानदार को डरा धमका कर लुट की कोशिश किए। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
The goons entered shop and beat up shop owner, they were about to rob cash box in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आये दिन अपराधिक मामले सामने आते रहते हैं। इसी क्रम में एक मामला खमतराई थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां दो बदमाशों ने मिलकर दुकानदार को डरा धमका कर लुट की कोशिश किए। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दिनेश वर्मा ने छह मार्च को रात 9 बजे अपनी दुकान शक्ति पारा उरकुरा में बैठा था। उसी समय रोशन सिंह और विशेष सिंह दुकान आकर सामान और पानी पाउच मांगे। दुकानदार ने दोनों को सामान देने से इंकार कर दिया। बदमाशों ने दुकान के अंदर जबरन घुस कर दुकानदार के साथ मारपीट की। 
विज्ञापन


दुकान के गल्ले से पैसा लुटने का प्रयास
इतना ही नहीं धमकी देते हुए दुकान के गल्ले से पैसा लुटने का प्रयास भी किये। इस पर दुकानदार ने जोर-जोर से चिल्लाने लगे। मौके पर दुकान मालिक के भांजा आदित्य वर्मा और मोहल्ले का जुगल वर्मा आवाज सुनकर दुकान पर आये तो दोनों आरोपी बिना लुटे वहां से फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया दोनों आरोपी को गिरफ्तार
प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध कमांक 329/25 ण्रीर 309(5),331(4),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया प्रकरण के दोनों आरोपी रोशन सिंह (24वर्ष) और विशेष सिंह (19वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed