{"_id":"58282fc44f1c1bc932b3b9ca","slug":"the-closure-500-1000-note-is-a-major-advantage-of-municipal","type":"story","status":"publish","title_hn":"500-1000 के नोट बंद होने से यहां हुआ बड़ा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500-1000 के नोट बंद होने से यहां हुआ बड़ा फायदा
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
Updated Sun, 13 Nov 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
500-1000 के पुराने नोट बंद होने के बाद छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम ने नया रिकॉर्ड बनाया है। निगम के पास एक ही दिन में लोगों ने 30 लाख रुपये टैक्स के तौर पर जमा कराए। जो कि, 130 साल पुराने नगर निगम के टैक्स कलेक्शन का रिकॉर्ड बन गया।
विज्ञापन
दरअसल नगर निगम ने नोट बंद होने के बाद अपील की थी कि लोग अपना पेंडिंग प्रॉपर्टी टैक्स 1000 और 500 के पुराने नोटों को देकर भी भर सकते हैं। लोगों ने टैक्स देने के लिए इतनी तत्परता तब भी नहीं दिखाई थी, जब निगम ने कैंप लगाकर टैक्स वसूलने का अभियान चलाया था।
विज्ञापन
निकाय के राजस्व विभाग के अधिकारी देवेंद्र दूबे ने कहा कि इस वक्त जब पुराने नोटों को बैंक में जमा करने और बदलने की होड़ लगी है और लोगों को परेशानी हो रही है, लोग पुराने नोटों को हमारे पास जमा करा रहे हैं, इतना ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स पहली बार एमसीडी के पास आया है।
विज्ञापन