{"_id":"647b4bdbc8e27d89a10799f6","slug":"tendupatta-collection-amount-transferred-online-to-beneficiaries-account-in-chhattisgarh-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: हितग्राहियों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर हुई तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: हितग्राहियों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर हुई तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि
Sat, 03 Jun 2023 07:49 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 03 Jun 2023 07:49 PM IST
सार
शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के हितग्राहियों को उनके दिए गए बैंक खातों में पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया गया है। चार लोगों के बैंक खाते त्रुटि होने के कारण राशि जमा कराने में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के हितग्राहियों को उनके दिए गए बैंक खातों में पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया गया है। चार लोगों के बैंक खाते त्रुटि होने के कारण राशि जमा कराने में दिक्कत आ रही थी। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ने इसे सुधार करके हितग्राहियों के खातों में 21 मई को राशि जमा कर दी है।
विज्ञापन
राज्य लघु वनोपज संघ के अपर प्रबंध संचालक ने बताया कि सुकमा वन मंडल के अंतर्गत चार हितग्राहियों नंदाराम, करण सिंह, हिड़ने और विद्या ठाकुर ने बताया कि इस योजना की राशि नहीं मिली है। उन्होंने बैंक खाते को चेक कराए, तो उसमें कुछ गलती नजर आई। त्रुटि सुधार के बाद उनके एकाउंट में पैसा आ गया।
विज्ञापन
राज्य लघु वनोपज संघ ने हितग्राहियों की जानकारी संबंधी विसंगति को तुरंत ठीक कराते हुए 1 जून को पुनः उनके बैंक खाते में राशि भेजी गई जो कि उनके खाते में जमा हो चुकी है। शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत नंदाराम, हिड़ने एवं विद्या ठाकुर को दो-दो लाख रुपए और करण सिंह को 30 हजार रुपए का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन