{"_id":"e064f65494f69002950693567cf8f429","slug":"ten-years-jail-to-central-university-profesor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या मामले में प्रोफेसर को दस साल कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या मामले में प्रोफेसर को दस साल कैद
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Wed, 28 Jan 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रिय विवि के एक प्रोफेसर को अदालत ने अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दस साल की कैद और दो सौ रूपये जुर्माने की सजा सुनाई है। प्रोफेसर की पत्नी ने वर्ष 2013 में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में हुई।
विज्ञापन
16 मई 2013 को केंद्रिय विवि में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात हीरालाल यादव ने रायपुर निवासी आशा यादव से प्रेम विवाह किया। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच अनबन होने लगी। पती-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता गया और 26 जुलाई 2013 को आशा पति का घर छोड़कर अपने मायके चली गई। एक दिन बाद उनके पति प्रोफेसर हीरालाल यादव ने आशा को फोन किया और घर आने को कहा।
विज्ञापन
28 जुलाई 2013 को आशा घर वापस लौटी। उस रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर फिर विवाद हो गया। आशा ने गुस्से में आकर कोनी स्थित आवास में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रोफेसर यादव ने इसकी सूचना कोनी थाने में दी। आशा के परिजनों ने प्रोफेसर यादव पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया और बाद में पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ 302 और 201 का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
अदालत ने मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए प्रोफेसर यादव को धारा 306 के तहत दोषी करार देते हुए दस साल सश्रम कारावास और दो सौ रूपए जुर्माने की सजा सुनाई।