फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Telecom engineer drowned in Hasdev river in Korba

Korba: हसदेव नदी में डूबा टेलीकॉम इंजीनियर, दूसरे दिन भी तलाश जारी; दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने

Wed, 27 Nov 2024 08:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 27 Nov 2024 08:27 PM IST
सार

हसदेव नदी में नहाने के दौरान लापता एक टेलीकॉम इंजीनियर युवक की दूसरे दिन भी तलाश जारी है। स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्ड फोर्स की टीम इस काम में लगी हुई है।
 

विज्ञापन
Telecom engineer drowned in Hasdev river in Korba
नहाने के दौरान नदी में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसदेव नदी में नहाने के दौरान लापता एक टेलीकॉम इंजीनियर युवक की दूसरे दिन भी तलाश जारी है। स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्ड फोर्स की टीम इस काम में लगी हुई है। कोरबा जिले के उरगा थाना अंर्तगत चिचोली देवरमाल में हसदेव नदी  के टापू में  यह घटना हुई है।

विज्ञापन


उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि नदी में लापता युवक आदर्श सिंह पिता मिथिलेश सिंह उत्तर प्रदेश के अयोध्या डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सुल्तानपुर जिले का निवासी है। वह निजी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी एयरटेल कंपनी में टावर इंस्टॉलेशन से संबंधित कामकाज में लगा हुआ था। चाम्पा में अस्थाई रूप से निवासरत इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर आदर्श पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में सेवाएं दे रहा था। अपनी पहली पोस्टिंग पर नियोजित अपने कुछ दोस्तों के साथ आदर्श मंगलवार की दोपहर इस क्षेत्र में आया हुआ था, जहां पर वे लोग पिकनिक मना रहे थे। 
विज्ञापन


नदी के सौंदर्य ने युवकों को आकर्षित किया और इसके साथ वे स्नान के लिए उतर गए, जिस क्षेत्र में उनकी उपस्थिति बताई गई वहां पर नदी की गहराई काफी ज्यादा है और यहां पर पहले हादसे हो चुके हैं। खबर के अनुसार इस स्थान पर उतरने के दौरान आदर्श भंवर में फंसने के बाद लापता हो गया, जिससे उसके साथ पिकनिक मनाने आए युवक परेशान हो गए। इस बारे में अपनी कंपनी के साथ-साथ पुलिस को अवगत कराया गया। प्रथम दिवस सूर्य के सीमित प्रकाश की उपस्थिति में लापता युवक की खोज की गई लेकिन कोई नतीजा नहीं आ सके। चुकी नदी का दायरा काफी बड़ा है , इसलिए खोजबीन के काम में समस्याएं आनी स्वाभाविक है, इसलिए छत्तीसगढ़ डिजास्टर रेस्पॉन्ड फोर्स को इस बारे में अवगत कराया गया। अपने संसाधन के साथ कंपनी ने मैनपॉवर को उतारा और खोजबीन का काम शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक नदी में लापता युवक की तलाश का काम पुलिस की निगरानी में जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उरगा टीआई युवराज तिवारी ने बताया कि चिचोली क्षेत्र में बहने वाली हसदेव नदी में एक स्थान पर मौजूद पिकनिक स्पॉट पर खतरे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अपने स्तर पर लोगों को लगातार सचेत किया है और वहां पर जाने से बचने की सलाह दी है। इसके बावजूद कुछ मामलों में पिकनिक मनाने के लिए आने वाला वर्ग चेतावनी की उपेक्षा करता है जिससे दुर्घटना हो जाती हैं। बताया जा रहा है मृतक मूलता यूपी का रहने वाला है था इंजीनियरिंग करने के बाद वह पहली बार कम पर लगा हुआ था नदी में पिकनिक मनाने के दौरान उसने दोस्तों से एक फोटो खींचने को भी कहा जहां नदी में खड़े हुए फोटो खींच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed