चेकअप के दौरान प्रेगनेंट निकली स्टूडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के एक आवासीय विद्यालय में हुई एक नियमित जांच परीक्षण के दौरान हॉस्टल की एक छात्रा गर्भवती निकली।
छत्तीसगढ़ के धनेली में गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों से यौन शोषण के मामले के बाद सरकार ने सभी आवासीय स्कूलों में नियमित स्वास्थ जांच परीक्षण अनिवार्य कर दिया था।
इसी के तहत सभी आवासीय स्कूलों में स्वास्थ की नियमित जांच की जा रही थी जिसमें नारायणपुर की एक छात्रा दो माह की गर्भवती निकली।
चाचा ने किया बलात्कार
जानकारी के अनुसार छात्रा के चाचा ने उससे दुष्कर्म किया था। मामले के सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन ने आवासीय स्कूल के अधिकारियों पर कारण बताओ का नोटिस जारी किया है।
पीड़िता के अनुसार उसके चाचा ने उसे बहलाने की कोशिश की लेकिन जब उसने विरोध किया तो उसके साथ दुष्कर्म किया गया।