{"_id":"6a49ec9606c53bb0d5076f83","slug":"teejan-bai-cm-vishnu-deo-pays-tribute-to-padma-vibhushan-teejan-bai-calls-it-an-irreparable-loss-for-chhatti-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Teejan bai: पद्म विभूषण तीजनबाई को सीएम विष्णुदेव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- छत्तीसगढ़ के लिये अपूरणीय क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Teejan bai: पद्म विभूषण तीजनबाई को सीएम विष्णुदेव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- छत्तीसगढ़ के लिये अपूरणीय क्षति
Sun, 05 Jul 2026 11:03 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीजनबाई को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : Amar ujala digital
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर पहुंचकर पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला-साधना और विलक्षण प्रतिभा से उन्होंने पंडवानी को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई तथा छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।