फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   teacher teaches student, D for Daaru P for piyo

VIDEO: क्लास में पढ़ा रहे गुरुजी, D फोर दारू P फोर पीयो

Mon, 13 Jul 2015 02:02 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
teacher teaches student, D for Daaru P for piyo

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के एक स्कूल में एक शिक्षक बच्चों को ऐसा पाठ पढ़ा रहा है कि सुनने वाले दंग रह जाएं। क्लास में जाकर वो बच्चों से कहता है D फोर दारू, P फोर पीयो। शिक्षक की इस हरकत की वीडियो भी बनाई गई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार कोरिया जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर मुर्मा पंडोपारा गांव के प्राइमरी स्कल के शिक्षक शिवबरन पर यह आरोप लगा है।
विज्ञापन


हालांकि मामले में रविवार को उस समय नया मोड़ आ गया जब शिक्षक ने कहा कि कुछ लोकल पत्रकारों ने उस पर ऐसा करने के लिए दबाव बनाया।

शिवबरन पर यह आरोप भी है कि उसने स्कूल में पढ़ाते समय शराब पी रखी थी, वहीं उसने भी यह स्वीकार किया कि वह पूर्व में भी शराब पीकर क्लास में पढ़ाने के लिए आता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शिक्षक ने नकारे आरोप, कहा- जबरन करवाया ऐसा

teacher teaches student, D for Daaru P for piyo

हालांकि शिवबरन का कहना था कि उसने कभी छात्रों को इस तरह नहीं पढ़ाया, उसे तो कुछ लोकल मीडियाकर्मियों ने ब्लैकबोड पर डी फोर दारू और पी फोर पीयो लिखने को कहा था। वह तो इससे पहले बच्चों को अंग्रेजी के एल्फाबेट लिखने सिखा रहा था।

वहीं जब उससे यह पूछा गया कि उसे कोई ऐसा पढ़ाने के लिए जबरदस्ती कैसे कर सकता है तो उसने दोबारा दोहराया कि उसे ब्लैकबोर्ड पर ऐसा लिखने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि वो यह देखना चाहते थे कि बच्चे इन शब्दों को कैसे पढ़ते हैं।

वहीं जब इस मामले में कोरिया के ‌जिलाधिकारी संजीव झा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया गया है जिसमें जिला शै‌क्षिक समन्वयक से मामले की जांच करने के लिए कहा गया है।

डीएम ने कहा कि, शिक्षक पर आरोप पहली नजर में गलत

teacher teaches student, D for Daaru P for piyo

उन्होंने बताया की शुरूआती जांच में सामने आया है वहां दो शिक्षक हैं रामदास और शिवबरन। रामदास के बारे में बताया गया है कि वह कक्षा से अनुपस्थित रहता है और देर से भी आता है लेकिन शिवबरन का रिकार्ड तो अच्छा बताया जा रहा है।

वहीं स्‍थानीय लोगों को भी शिवबरन के पढ़ाने से कोई आपत्ति नहीं है। बताया जा रहा है कि उसके पढ़ान के बाद उसके लिखे शब्द आम और गुरु के आगे किसी ने दारू और पियो लिख दिया। झा ने बताया कि मामले में जांच चल रही है और सोमवार को जिला ‌शिक्षा अधिकारी मामले की जांच करने वहां जाएंगी।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed