फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   teacher beaten a student brutally

जवाब नहीं दिया तो गुरुजी ने दीवार पर दे मारा बच्चे का सिर

Mon, 12 Aug 2013 06:49 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 12 Aug 2013 06:49 PM IST
विज्ञापन
teacher beaten a student brutally

छत्तीसगढ़ में बच्चों को कैसी शिक्षा मिल रही है और सरकार के मध्यान्ह भोजन का गांवों में क्या हाल है, इसकी बानगी कांकेर के एक स्कूल से मिलती है।

विज्ञापन


एसेबेड़ा गांव के स्कूल के हेड मास्टर ने एक बच्चे का सिर इसलिए फोड़ दिया क्योंकि बच्चे ने कक्षा में एक प्रश्न का उत्तर नहीं दिया। हेड मास्टर ने इस बच्चे को मध्यान्ह भोजन का चावल साफ कराने के लिए हॉलर मिल भेजा था।
विज्ञापन


वहां से आने के बाद सवाल पूछा था। बच्चे को यह पता ही नहीं था कि क्या पढ़ाया गया, तो उसने कह दिया कि चावल साफ कराने गया था, मुझे जवाब कैसे पता होगा? बस इसी बात पर उस बच्चे का सिर दीवार पर दे मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसेबेड़ा के हेड मास्टर बीआर पोटाई ने शनिवार को कक्षा 7वीं में पढ़ाई कर रहे चार छात्रों महेश मंडल, पलाश कुमार, अमित कुमार, सुजन मंडल को बुलाया। उनसे कहा कि मध्यान्ह भोजन का चावल कुछ खराब है। वे उसे लेकर हालर मिल जाएं और चावल साफ करा लाएं।


बच्चे गए और चावल साफ करा लाए। इस बीच कक्षा में पढ़ाई जारी रही। बीआर पोटाई उस वक्त विज्ञान की कक्षा ले रहे थे। चारों बच्चे आकर क्लास में बैठ गए। पोटाई ने पीरियड में पढ़ाए गए कोर्स में से महेश से सवाल किया। महेश खड़ा रहा, कुछ बोल न सका।

हेड मास्टर ने जोर से फटकार लगाई तो महेश ने कह दिया- मुझे सवाल का जवाब कैसे पता होगा? आपने ही तो हमें चावल साफ कराने के लिए भेजा था।

इतना सुनना था कि पोटाई बौखला गए। उसने महेश को बुलाया और जमकर पिटाई की। इतने में मन नहीं भरा तो दीवार पर सिर दे मारा। इससे महेश से सिर से काफी खून निकलने लगा। फिर भी पोटाई का दिल नहीं पसीजा। उसका इलाज कराने की बजाय, उसे कक्षा से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed