{"_id":"63d29322da313a48a9036a6b","slug":"teacher-arrested-for-extorting-by-making-false-complaint-in-rajnandgaon-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूलीबाज हेड मास्टर गिरफ्तार: सहायक औषधि नियंत्रक की अफसरों से झूठी शिकायत, फिर वापस लेने मांगे दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूलीबाज हेड मास्टर गिरफ्तार: सहायक औषधि नियंत्रक की अफसरों से झूठी शिकायत, फिर वापस लेने मांगे दो लाख रुपये
Thu, 26 Jan 2023 08:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 26 Jan 2023 08:20 PM IST
सार
पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी जाकेश साहू भाग निकला है। इसके बाद गुरुवार को उसके घर पहुंचने की सूचना मिली। इस पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने गुरुवार को वसूलीबाज हेड मास्टर (प्रधान पाठक) को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी झूठी शिकायतें करता फिर वापस लेने के लिए रुपयों की वसूली करता था। पुलिस ने उसे सहायक औषधि नियंत्रक की विभागों में शिकायत करने और फिर वापस लेने की एवज में दो लाख रुपये मांगने के मामले में पकड़ा है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव में सहायक औषधि नियंत्रक के पद पर संजय सिंह झड़ेकार कार्यरत हैं। उनके खिलाफ अलग-अलग विभागों में शिकायत की गई थी। इसे लेकर वह काफी परेशान था। इसी बीच उसके पास ग्राम बखरूटोला निवासी जाकेश साहू का कॉल आया। जाकेश ग्राम पैरीटोला स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर है। आरोप है कि उसने शिकायत वापस लेने के लिए दो लाख रुपयों की मांग की।
विज्ञापन
दोनों के बीच हुई बातचीत को संजय सिंह ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद थाने में शिकायत कर दी। जांच के बाद पुलिस ने 24 जनवरी को एफआईआर दर्ज कर ली। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी जाकेश साहू भाग निकला है। इसके बाद गुरुवार को उसके घर पहुंचने की सूचना मिली। इस पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन