फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Teacher and businessman molested a woman police arrested both accused in Kondagaon

Kondagaon: शिक्षक और व्यापारी ने महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2024 05:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 26 Aug 2024 05:30 PM IST
सार

आरोप है कि अरुण बिश्वास और रतन दत्ता ने पानी मांगने के बहाने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। महिला ने तुरंत घटना की जानकारी कोण्डागांव थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Teacher and businessman molested a woman police arrested both accused in Kondagaon
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिला मुख्यालय में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार को लगभग 3:30 बजे की है, जब गांधीवार्ड निवासी शिक्षक अरुण बिश्वास और डीएनके कॉलोनी निवासी व्यापारी रतन दत्ता, सुब्रत रॉय के साथ महिला के घर पहुंचे। तीनों आरोपी महिला के पुराने परिचित थे, जिसके कारण महिला ने उन्हें अपने घर में आने की अनुमति दी और बैठने को कहा।

विज्ञापन


आरोप है कि अरुण बिश्वास और रतन दत्ता ने पानी मांगने के बहाने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। महिला ने तुरंत घटना की जानकारी कोण्डागांव थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार, अरुण बिश्वास माकड़ी ब्लॉक में बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) के पद पर कार्यरत हैं और रतन दत्ता एक स्थानीय व्यवसायी हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और महिला को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है, और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि जांच निष्पक्ष और त्वरित होगी, ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed