फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tatapani Makar Sankranti festival will start from tomorrow Chief Minister will participate in Balrampur

Balrampur: तातापानी मकर संक्रांति पर्व का कल से होगा आगाज, मुख्यमंत्री साय करेंगे शिरकत, आज हुई पूजा अर्चना

Sat, 13 Jan 2024 05:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 13 Jan 2024 05:22 PM IST
सार

मेला आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष रामराज साहू ने कहा कि वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार विधि विधान से तपेश्वर धाम, हनुमान मंदिर एवं राजकुमारीन मंदिर में पूजा अर्चना की गई जिसके बाद कल से तातापानी मेला एवं महोत्सव की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
Tatapani Makar Sankranti festival will start from tomorrow Chief Minister will participate in Balrampur
तातापानी मकर संक्रांति पर्व का कल से होगा आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज के तातापानी में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर चलने वाले तीन दिवसीय महोत्सव के पूर्व आज गांव की वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार मेला समिति के अध्यक्ष सहित स्थानीय लोगों के द्वारा तपेश्वर धाम में पूजा अर्चना गाजियाबाद के साथ किया गया वहीं उत्तर दिशा में स्थित हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद 500 मीटर दूरी पर स्थित राजकुमारी माता मंदिर में भी पूजा अर्चना हुई। कल से तातापानी महोत्सव एवं मेले का आगाज होगा जिसमें हजारों लोग सम्मिलित होते हैं।

विज्ञापन

 

गौरतलब है की करीब 50 वर्ष पूर्व तातापानी मेले की शुरुआत हुई थी जिसके बात धीरे-धीरे मेला का स्वरूप बृहद होता गया वहीं। बलरामपुर रामानुजगंज जिला गठन के बाद जिला प्रशासन एवं स्थानीय मेला समिति के सहयोग से मकर संक्रांति परब पर महोत्सव की शुरुआत की गई जिसके बाद तातापानी की ख्याति राष्ट्रीय स्तर में पड़ी। तातापानी संक्रांति परब के पूर्व आज तपेश्वरधाम में विधि विधान से  साथ स्थानीय पुजारी भारदुल तिवारी के द्वारा पूजा अर्चना कराया गया। वहीं उत्तर दिशा में स्थित हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद 500 मीटर दूरी पर स्थित राजकुमारीन माता के मंदिर में पूजा अर्चना बैगा दिगनारायण के द्वारा कराई गई। 

विज्ञापन

 

मेला आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष रामराज साहू ने कहा कि वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार विधि विधान से तपेश्वर धाम, हनुमान मंदिर एवं राजकुमारीन मंदिर में पूजा अर्चना की गई जिसके बाद कल से तातापानी मेला एवं महोत्सव की शुरुआत होगी। इस दौरान मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अमरदीप मिंज, उपाध्यक्ष संतोष केसरी,कोषाध्यक्ष रामराज साहू,सरपंच प्रतिमा मिंज, अनिल गुप्ता सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बलरामपुर रामानुजगंज जिला के गठन के बाद तात्कालिक कलेक्टर सी.आर.प्रसन्ना के द्वारा पहली बार जिला प्रशासन एवं मेला आयोजन समिति के द्वारा संयुक्त रूप से यहां लगने मेला को बृहद स्वरूप एवं महोत्सव का आयोजन कराया गया। जिसके बाद तात्कालिक कलेक्टर अवनीश शरण एलेक्स पाल मेनन, विजय दयाराम के सहित अन्य कलेक्टरों के द्वारा भी महोत्सव को एवं मेल को भव्य बृहद स्वरूप देने के साथ-साथ तातापानी को भी संवारने का कार्य किया गया।


बॉलीवुड, भोजपुरी कलाकार जमाते हैं रंग

तातापानी महोत्सव की शुरुआत जिला प्रशासन के द्वारा करने के बाद प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति पर्व पर चलने वाले तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान देश के जाने-माने भोजपुरी कलाकार एवं बॉलीवुड के कलाकार यहां रंग जमाते हैं। बॉलीवुड एवं भोजपुरी के सुप्रसिद्ध कलाकारों के आने से महोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed