फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   suspicious death of five year old child in anganwadi chhattisgarh

Korba : आंगनबाड़ी केंद्र में पांच साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, दोस्त के साथ पहुंचा और जमीन पर गिर पड़ा

Sat, 05 Nov 2022 07:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Nov 2022 07:05 PM IST
सार

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले में मेमो के आधार पर बच्चे का शव का पोस्टमार्टम कराया गया है । परिजनों का बयान दर्ज कर जांच के लिए संबंधित करतला थाना को डायरी भेजा जाएगा।
 

विज्ञापन
suspicious death of five year old child in anganwadi chhattisgarh
पांच साल के बच्चे भावेश की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार को एक आंगनबाड़ी केंद्र में पांच साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बच्चा अपने दोस्तों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा और जमीन पर गिर पड़ा। पता चलने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला करतला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सालिहाभाटा निवासी जितेंद्र दिवाकर के पांच साल और छह माह के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा भावेश शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने दोस्तों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र जाने के लिए निकला था। वहां पहुंचते ही बेहोश होकर गिर पड़ा। इसका पता जितेंद्र को पता लगा तो वह मौके पर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। बच्चे की मौत से परिवार सहित गांव में मातम की स्थिति है। 
विज्ञापन




आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्याम बाई खैरवार ने बताया कि वह रोज की तरह भावेश को लेने के लिए सुबह 10 बजे उसके घर पहुंची थी, लेकिन तब वह साथ में नहीं आया। इसके बाद  दोपहर करीब 12 बजे वह गांव में ही रहने वाले अन्य बच्चों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा। यहां वह अचानक से बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद तत्काल ही परिजनों को सूचना दी गई और उसे अस्पताल भेजा गया। अचानक से क्या हुआ, इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed