फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Surguja Royal family accused of grabbing government TS Singh Deo calls it a conspiracy

छत्तीसगढ़: सरगुजा राज परिवार पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप, टीएस सिंहदेव ने बताया षड्यंत्र

Mon, 31 Jan 2022 11:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 31 Jan 2022 11:02 PM IST
सार

टीएस सिंहदेव ने इसे लेकर कहा कि यह उसी साजिश की कड़ी है जिसके तहत कहा गया था कि उन्हें मुझसे जान का खतरा है।

विज्ञापन
Surguja Royal family accused of grabbing government TS Singh Deo calls it a conspiracy
टीएस सिंह देव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरे के लिए कार्यक्रम तय हो गया है और इसी बीच यहां के सरगुजा राज परिवार पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने और उसे बेचने का आरोप लगा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि यह राहुल गांधी और प्रदेश की जनता के सामने टीएस बाबा को नीचा दिखाने की साजिश है। यह आरोप अंबिकापुर के भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने लगाया है। 
विज्ञापन


आलोक गुबे का कहना है कि सरगुजा परिवार ने रियासत का विलय होने के बाद करोड़ों रुपये की जमीन औक तालाब अपने नाम करा लिए और अब इन्हें बेचा जा रहा है। दुबे ने इसे लेकर राहुंल गांधी को एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा है कि राज परिवार ने अंबिकापुर शहर की कई शासकीय जमीनों के दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर उन्हें अपने नाम करा लिया। इन सरकारी जमीनों में एक बड़ा तालाब भी शामिल है। 
विज्ञापन


उधर, टीएस सिंहदेव ने इसे लेकर कहा कि यह उसी साजिश की कड़ी है जिसके तहत कहा गया था कि उन्हें मुझसे जान का खतरा है। ये वही लोग हैं जो कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी तरह राहुल गांधी और प्रदेश के सामने मेरी छवि को नुकसान पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई सरकारी संपत्ति नहीं है जिस पर मैंने कब्जा किया हो। हमें यही शिक्षा मिली है कि जितना हो उतने में ही रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed