Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   surajpur turtle smuggling six accused arrested

सौदा तय होते ही तस्करों की घेराबंदी: सूरजपुर में ग्राहक बनकर पहुंची वन विभाग की टीम, छह कछुआ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 05:11 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 27 Nov 2026 05:11 PM IST
सार

वन विभाग और वन्यजीव अपराध नियंत्रण दल ने ग्राहक बनकर कछुआ तस्करी का खुलासा किया। संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपी गिरफ्तार हुए और उनके पास से तीन जीवित कछुए बरामद किए गए।

 

विज्ञापन
surajpur turtle smuggling six accused arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर जिले में वन्यजीवों की अवैध खरीद-फरोख्त और तस्करी पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग तथा वन्यजीव अपराध नियंत्रण दल ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने सूरजपुर बस स्टैंड के आसपास रणनीतिक घेराबंदी करके कछुआ तस्करी के मामले में छह आरोपियों को दबोच लिया। इस दौरान आरोपियों के पास से तीन जीवित कछुए बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन


ग्राहक बनकर बिछाया जाल
सूरजपुर क्षेत्र में जीवित कछुओं की खरीद-फरोख्त की तैयारी किए जाने की गुप्त सूचना वन विभाग को मिली थी। इस जानकारी के आधार पर वन विभाग और वन्यजीव अपराध नियंत्रण दल की संयुक्त टीम ने तस्करों को पकड़ने की ठोस योजना बनाई। तस्करों तक पहुंचने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुद ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क साधा। जब कछुओं का सौदा तय हो गया, तब आरोपियों को बस स्टैंड के पास बुलाया गया। जैसे ही आरोपी कछुओं के साथ वहां पहुंचे, टीम ने घेराबंदी करके छह आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा। संयुक्त टीम की इस त्वरित कार्रवाई से तस्करों को भागने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन


टोटका करने में इस्तेमाल की आशंका
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से तीन जीवित कछुए बरामद हुए। मामले की प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि इन कछुओं का उपयोग केवल खरीद-फरोख्त और तस्करी तक ही सीमित नहीं था, बल्कि टोटका करने के उद्देश्य से भी इनका इस्तेमाल किया जाना था। पूरी कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed