फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Surajpur case accused Kuldeep Sahu arrested there was a ruckus after murder of constable wife and daughter in

Chhattisgarh: सूरजपुर कांड का आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार, आरक्षक की पत्नी और बच्ची की हत्या के बाद मचा था बवाल

Tue, 15 Oct 2024 04:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 15 Oct 2024 04:14 PM IST
सार

सूरजपुर में कल हेड कांस्टेबल की बेटी और पत्नी की हत्या के बाद जिले में   बवाल मच गया था। नाराज भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया था। भीड़ ने मौके पर पहुंचे एसडीएम के साथ मरपीट की थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Surajpur case accused Kuldeep Sahu arrested there was a ruckus after murder of constable wife and daughter in
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में आरक्षक की पत्नी और बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी और आखिरकार साइबर टीम के सहयोग से बलरामपुर पुलिस ने कुलदीप साहू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन

 

बता दें कि बलरामपुर एसपी को जैसे ही आरोपी की लोकेशन और गतिविधियों की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत साइबर टीम को सक्रिय किया। टीम की तत्परता और तकनीकी सहयोग के बाद कुलदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी से हत्याकांड की जांच में एक बड़ा मोड़ आया है, और अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदतन आरोपी है कुलदीप साहू

नाराज भीड़ ने कल आदतन आरोपी कुलदीप साहू के घर को आग के हवाले कर दिया था। आक्रामक भीड़ ने एसडीएम जगन्नाथ वर्मा के साथ मारपीट की थी, वहीं एसपी के साथ धक्कामुक्की करने का मामला सामने आया था।  

विज्ञापन

सूरजपुर में तनाव की स्थिति

डबल मर्डर की वारदात से सूरजपुर में तनाव की स्थिति बन गई थी। आक्रोशित भीड़ ने थाने के सामने धरना दिया और जमकर नारेबाजी की थी। घटना के विरोध में लोगों ने इलाके की सारी दुकानों को बंद कर दिया था। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर भीड़ को काबू करने में जुटे हुए थे। 

एनएसयूआई का महासचिव रह चुका है आरोपी  

बेटी और मां के हत्या का आरोपी कुलदीप साहू आदतन बदमाश है। आरोपी कुलदीप साहू एनएसयूआई का पूर्व महासचिव रह चुका है। 
 

क्या है मामला

बीते रविवार की शाम को जब प्रधान आरक्षक तालिब और आरक्षक घनश्याम सोनवानी चौपाटी पर खड़े थे। तब अचानक कुलदीप ने बिरयानी सेंटर से कड़ाही पर मौजूद गर्म तेल सिपाही घनश्याम पर उड़ेल दिया। बेहद गंभीर हालत में घनश्याम सोनवानी को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर कुलदीप साहू हमला कर फरार हो गया। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के बाद कुलदीप भैयाथान रोड स्थित रिंग रोड पर निवासरत प्रधान आरक्षक तालिब के घर पहुंचा और तालिब की पत्नी और बिटिया को बलपूर्वक उठा ले गया। जिसके बाद धारदार हथियार से दोनों लोगो की हत्या कर शव को दो किलोमीटर दूर फेंक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed