फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Supreme court asks Chhattisgarh government to produce original files of Augusta Westland deal

अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर मामले में बढ़ सकती हैं रमन सरकार की मुश्किलें, SC ने मांगे सारे कागजात

Thu, 16 Nov 2017 05:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 16 Nov 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
Supreme court asks Chhattisgarh government to produce original files of Augusta Westland deal
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार से 2006 में अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टरों की खरीद से जुड़ी मूल फाइल जमा करने का आदेश दिया है।  ये आदेश कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका के बाद दिया गया है जिसमें दावा किया गया कि सौदे में अवैध रिश्वत दी गई थी। 
विज्ञापन

 
सुप्रीम कोर्ट ने रमन सिंह सरकार को डील से संबंधित सभी मूल कागजात जमा करने के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि वह इस सौदे के लिए जारी निविदा की शर्तों की जांच और अध्ययन करना चाहती है कि कैसे अगस्ता वेस्टैंड सौदे में एक मात्र विक्रेता बन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत स्वराज अभियान द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ सरकार को इस सौदे के जरिए 30 फीसदी रिश्वत मिली। 

वकील प्रशांत ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने एक हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए "संदिग्ध तरीके से" एक वैश्विक निविदा जारी कर किसी भी अन्य विकल्प की तलाश किए बिना "30 फीसदी से ज्यादा" का भुगतान कर दिया। 


उन्होंने रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह पर ब्रिटिश वर्जिन द्वीपों में खोली गई कंपनियों के जरिये पैसे लेने का भी आरोप लगाया। रमन सिंह ने इन सभी आरोपों को आधारहीन बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed