फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   sukma's naxal affected chintalnar village electrified after 15 years

सुकमा: नक्सल प्रभावित ये गांव 15 साल बाद हुआ रौशन, गांव में जश्न

Mon, 09 Apr 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
sukma's naxal affected chintalnar village electrified after 15 years
- फोटो : ANI

सुकमा के नक्सल प्रभावित चिंतालनगर गांव में 15 सालों बाद बिजली आई है। नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में लोग प्राथमिक सुविधाओं के लिए मोहताज थे। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी इन गांवों को 15 सालों तक अंधेरे में रहना पड़ा। क्योंकि नक्सलियों ने यहां बाधा डाला। कई बार बिजली के तारों को उखाड़ फेंका और ट्रांसफॉर्मर फूंक दिए जिससे गांवों तक बिजली न पहुंचे। नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र के चिंतलनाल गांव में 15 साल बाद बिजली पहुंची है।

विज्ञापन


गांववालों ने खुशी जताते हुए कहा कि नक्सलियों ने सारी सुविधाएं तबाह कर दीं। इस क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच कई बार एनकाउंटर हुए हैं। चिंतालनगर गांव निवासी एक महिला का कहना है कि हम अपने गांव में बिजली आने से बहुत खुश हैं। अब हम बिजली से मिलने वाली सारी सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। महिला ने कहा कि अब हम फ्रिज और टीवी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह का कहना है कि अंधेरे में कई साले से खोए रहने के बाद चिंतालनगर और जगरगुंडा गांव दोबारा चमक गए हैं। नकसलियों ने गांव वालों को बिजली से वंचित कर दिया था। साथ ही सेना के जवानों ने भी बहुत से त्याग किए हैं, न तो उन्हें अच्छी सड़क मिल पाई और न ही संचार और बिजली जैसी सुविधाएं। सीएम ने कहा कि अब उनका त्याग व्यर्थ नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed